
Weather Today: दिल्ली-UP में बूंदाबांदी, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, जानें देशभर के मौसम का हाल
AajTak
देश के अधिकतर हिस्सों में आज यानी 04 अगस्त को बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. आइए जानते हैं आईएमडी ने क्या दिया अपडेट.
उत्तर भारत से लेकर दक्षिण राज्यों तक मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान जताया है. हालांकि, मौसम विभाग ने प्रायद्वीपीय भारत में अगले पांच दिनों तक मध्य बारिश की बात कही है. मौसम विभाग की मानें तो आनेवाले कुछ दिनों तक देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है. पहाड़ी राज्यों में भी बारिश का पूर्वानुमान है.
उत्तर पश्चिम भारत के इन राज्यों में बारिश मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 04 से 07 अगस्त के बीच उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी. इसी के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है. उत्तर प्रदेश में भी 04 से 07 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान के इलाकों में भी आज और कल हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा. साथ ही हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. 05 अगस्त को नई दिल्ली में मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में गरज के साथ एक या दो बार बारिश का पूर्वानुमान है. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, गाजियाबाद में भी आज गरज के साथ बारिश देखने को मिलेगी.
अन्य राज्यों के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, दक्षिण गुजरात, तटीय कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










