
Weather Today: दिल्ली-NCR में आज भी बरसेंगे बादल, 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का ऑरेन्ज अलर्ट जारी
AajTak
1936 के बाद दिल्ली में पिछले 88 वर्षों में जून में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है, और 1901 से 2024 की अवधि में यह दूसरी सबसे अधिक बरसात है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
देश की राजधानी पहली ही बारिश में गोते लगाती हुई नज़र आई. कल (28 जून) चंद घंटे की बारिश ने पूरी दिल्ली को पानी-पानी कर दिया. वीआईपी इलाकों से लेकर आम बस्तियों तक सब बारिश में डूबने लगे. कहीं कार डूबने लगी तो कहीं लोग फंस गए. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में आज यानी 29 जून को भी बारिश का अलर्ट है. इसके साथ ही देश के कई राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आइये जानते हैं.
20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, आज कर्नाटक, कोंकण और गोवा, असम, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश संभव है. दिल्ली, सिक्किम, असम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, ओडिशा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
इसके अलावा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान, पूर्वोत्तर भारत, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. जम्मू कश्मीर, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








