
Weather Today: दिल्ली-यूपी से बिहार तक घने कोहरे की चादर, उत्तर भारत में शीतलहर का अलर्ट
AajTak
Weather Updates: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत उत्तर भारत के राज्यों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. वहीं, सुबह के वक्त घने कोहरे की चादर छाई है, जिसके कारण विजिबिलिटी काफी कम है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले पांच दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है.
उत्तर भारत के राज्यों में ठंड और कोहरे का सितम देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब में घना कोहरा छाए रहने का ऑरेंज अलर्ट है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब में आज (मंगलवार), 20 दिसंबर को सुबह के वक्त घने कोहरे की चादर है. हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लिए मौसम विभाग ने घने से बहुत घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है. उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में कमी दर्ज की जा रही है. दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के कारण कई जगहों पर विजिबिलिटी 100 मीटर से कम है.
कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम
दिल्ली के पालम इलाके में सुबह करीब 5.30 बजे विजिबिलिटी 25 मीटर तक रही तो वहीं सफदरजंग इलाके में 50 मीटर तक दृश्यता रिकॉर्ड हुई. इसके अलावा पंजाब के भटिंडा में घने से बहुत घने कोहरे के कारण जीरो विजिबिलिटी रही. अमृतसर, पटियाला, लखनऊ के कई इलाकों में भी विजिबिलिटी 25 मीटर तक दर्ज की गई.
दिल्ली में आज कितना रहेगा तापमान? मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज यानी 20 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहेगा. वहीं, दिल्ली में अगले 3 दिन घना कोहरा देखने को मिलेगा. आने वाले दिनों में दिल्ली में तापमान में कमी दर्ज की जाएगी. अगर प्रदूषण की बात करें तो दिल्ली की एयर क्वालिटी गंभीर कैटेगरी है. कल शाम 6 बजे के करीब आनंद विहार इलाक में AQI 444 दर्ज किया गया जो कि गंभीर श्रेणी में आता है.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जाएगा. लखनऊ में भी आज घना कोहरा छाया रहेगा. गाजियाबाद में भी आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जाएगा. गाजियाबाद में भी आज घना कोहरा छाया रहेगा.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










