
Weather Today: दिल्ली में 36 डिग्री का सितम, UP में बिजली-तूफान की आशंका! जानें देशभर के मौसम पर लेटेस्ट अपडेट
AajTak
Weather Forecast: देश की राजधानी दिल्ली में इस बार जमकर बरसात हुई. हालांकि, बारिश के बाद अब खूब उमस भी हो रही है. दिल्ली में अधिकतम तापमान में अभी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. जिसके चलते दोपहर के वक्त गर्मी का सितम जारी है.
देश की राजधानी दिल्ली समेत अधिकतर राज्यों से मॉनसून विदा हो गया है. हालांकि, कुछ राज्यों में अभी भी बारिश देखी जा रही है. वहीं कुछ राज्यों गर्मी का सितम झेल रहे हैं, जिसमें दिल्ली भी शामिल है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में आज, 7 अक्टूबर को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं, देशभर के मौसम का हाल.
दिल्ली का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली में इस बार जमकर बरसात हुई. हालांकि, बारिश के बाद अब खूब उमस भी हो रही है. यहां अधिकतम तापमान अभी बढ़ा हुआ चल रहा है, जिसके चलते दोपहर के वक्त गर्मी का सितम जारी है. जबकि सुबह के वक्त हल्की ठंड का एहसास हो रहा है. आज भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है. अगले कुछ दिन यहां ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है.
दिल्ली में कितना तापमान?
UP में आंधी-तूफान का अलर्ट
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अभी बिजली गिरने, आंधी-तूफान के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, हालांकि, अधिकर जिलों में गर्मी का कहर जारी है. यहां के लोगों को भी उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ रहा है. राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां दो दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











