
Weather Today: दिल्ली में हीट वेव की चेतावनी, अगले 2 दिन में 41 डिग्री पहुंचेगा पारा, जानें देश का मौसम
AajTak
Weather Forecast Today: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर भारत में हीट वेव यानी लू का असर जारी रहेगा. जबकि पूर्वोत्तर बिहार और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, झारखंड के लोगों को लू से मामूली राहत मिलने की संभावना है.
Weather Update Today 3 April: उत्तर भारत में पारा तेजी से ऊपर जा रहा है. कई राज्यों में लू (Heat Wave) की स्थिति बनी हुई है. लेकिन उत्तर-पूर्वी बिहार में लोग बढ़ते पारा से थोड़ी राहत की उम्मीद कर सकते हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पूर्वोत्तर बिहार और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, झारखंड में पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान में हो रही वृद्धि और लू से लोगों को आज यानी 3 अप्रैल को मामूली राहत मिलने की संभावना है.
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, जम्मू , हिमाचल प्रदेश, विदर्भ और गुजरात में हीट वेव की संभावना जताई है. इसके अलावा 06 अप्रैल के दौरान राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर और मध्य प्रदेश में भी लू चलेगी. IMD के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. साथ ही हीट वेव (Heat Wave) का असर दिखाई देगा.
आईएमडी के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की और मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, शेष पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.
Temperature Today: जानें प्रमुख शहरों का आज का तापमान
बिहार और यूपी के मौसम का हाल बिहार के पटना का मिनिमम टेम्प्रेचर 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 37 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा और मौसम साफ रहेगा. वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
अपने शहर के मौसम का जानिए ताजा हाल

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







