
Weather Today: दिल्ली में मॉनसून से पहले फिर सताने लगी गर्मी, MP तक हीटवेव, लेकिन इन राज्यों में 5 दिन तक होगी बारिश
AajTak
Weather Update Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में आज, 7 जून को हीटवेव की गंभीर स्थिति रहने की संभावना है. वहीं, असम, सिक्किम, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी.
Weather Forecast, IMD Rainfall Alert, Monsoon Latest Updates, 7th June 2022 Mausam: उत्तर और मध्य भारत के विभिन्न राज्यों में फिर से हीटवेव की स्थिति लौट आई है. पिछले दिनों प्री-मॉनसून की बारिश ने तापमान में भारी गिरावट कर दी थी, लेकिन एक बार फिर से तापमान बढ़ने लगा है. दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश आदि जैसे राज्यों में तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंच रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, मध्य प्रदेश आदि में आज हीटवेव की गंभीर स्थिति रहने वाली है. हालांकि, अब भी सिक्किम जैसे कई राज्य हैं, जहां पर बारिश होती रहेगी. मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल, सिक्किम के लिए अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया है. इसके साथ ही, नॉर्थवेस्ट, सेंट्रल इंडिया में अगले तीन-चार दिनों तक हीटवेव चलेगी.
जानें उत्तर भारत के मौसम का हाल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पारा फिर से बढ़ रहा है. IMD के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. दिन के समय तेज हवाएं चलने का अनुमान है. यूपी के लखनऊ का आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आसमान में तेज धूप खिली रहेगी. बिहर के पटना की बात करें तो यहां आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे.
यहां क्लिक कर पता करें अपने शहर के मौसम का ताजा हाल
जानिए प्रमुख शहरों का तापमान
जानिए अपने शहरे के मौसम का हाल
MP, महाराष्ट्र में कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग की मानें तो आज मध्य प्रदेश में हीटवेव की स्थिति रहने वाली है. कुछ इलाकों में तापमान काफी ज्यादा रहने वाला है. वहीं, राजधानी भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहेगा. भोपाल में 10 जून से पहले बारिश होने का अनुमान नहीं है. मुंबई में आज का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. अगले कई दिनों तक मुंबई में बारिश होती रहेगी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










