
Weather Today: दिल्ली में तेज हवाएं तो पहाड़ों पर अब भी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम
AajTak
उत्तर पाकिस्तान, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी हो सकती है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी भूस्खलन और मिट्टी धंसने की घटनाएँ हो सकती हैं. वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार हैं.
मार्च का महीना सर्दी से बसंत में परिवर्तन का दौर होता है और इसके बाद प्री-मॉनसून सीजन की शुरुआत होती है. इस महीने में तापमान भी तेजी से बढ़ता है. हालांकि ऐसा महीने के दूसरे हिस्से में होता है. लेकिन अभी भी देश के कई हिस्सों में बारिश-बर्फबारी का सिलसिला जारी है. आइये जानते हैं, आज, 4 मार्च को मौसम का हाल कैसा रहेगा.
हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.अरुणाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है. लक्षद्वीप और केरल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.
कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी का अलर्ट
उत्तर पाकिस्तान, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी हो सकती है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी भूस्खलन और मिट्टी धंसने की घटनाएँ हो सकती हैं. वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार हैं.
दिल्ली का मौसम

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










