
Weather Today: दिल्ली में छाएंगे बादल, इन इलाकों में होगी बारिश, जानें देशभर के मौसम का हाल
AajTak
उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दिन और रात का तापमान अगले 24 से 48 घंटों तक सामान्य से नीचे रहेगा और उसके बाद बढ़ना शुरू हो सकता है. वहीं, देश की राजधानी में आज आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं. आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल.
IMD Weather Update Today, March 07: देश के लगभग सभी राज्यों से ठंड की वापसी हो गई है. हालांकि, उत्तर भारत के राज्यों में सुबह और शाम के वक्त लोगों को ठंड महसूस हो रही है. मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों तक देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम शुष्क रहने वाला है. हालांकि, इस बीच आज यानी 07 मार्च को अरुणाचल प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश या बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. बता दें, पहाड़ी राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बर्फबारी का सिलसिला जारी है.
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 09 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, नई दिल्ली में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे. आनेवाले दिनों में देश की राजधानी के अधिकतम तापमान में बढ़त देखने को मिल सकती है.
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा. 08 मार्च को भी लखनऊ में आसमान साफ रहने वाला है. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, गाजियाबाद में भी आज आसमान साफ रहेगा.
अन्य राज्यों के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज उत्तरी उड़ीसा और दक्षिणी केरल में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दिन और रात का तापमान अगले 24 से 48 घंटों तक सामान्य से नीचे रहेगा और उसके बाद बढ़ना शुरू हो सकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










