
Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी, उत्तर भारत में 2 दिन तक हीटवेव से नहीं राहत लेकिन इन राज्यों में होगी बारिश
AajTak
Heatwave Alert: मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे दिल्ली, यूपी, हरियाणा को अगले 2 दिनों तक हीटवेव का सामना करना पड़ेगा है. वहीं, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान है. यहां पढ़ें 13 जून के मौसम का हाल.
Weather Update, IMD Prediction, Heatwave Alert: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में जहां मॉनसून की दस्तक के साथ बारिश हो रही है. वहीं, उत्तर भारत के कई राज्य ऐसे हैं जो हीटवेव और भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अगले 2 दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों में हीटवेव से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.
इन राज्यों में हीटवेव का पूर्वानुमान मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक हीटवेव का कहर रहेगा. दिल्ली में अगर आज 13 जून के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है. गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया जाएगा.
इन राज्यों में होगी बारिश मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में राजस्थान में प्री-मॉनसून पूरी तरह एक्टिव हो जाएगा. राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में अगले 2-3 दिनों तक बारिश की संभावना है. बारिश के साथ ही राजस्थान में तापामान में कमी भी आ सकती है. आज जयपुर में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है.
दिल्ली के मौसम की जानकारी
मध्य प्रदेश में भी बारिश का पूर्वानुमान है. मध्य प्रदेश में आज हल्के बादल छाए रहेंगे.वहीं, आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रह सकता है. भोपाल में 14 जून को आंधी-तूफान के साथ बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिनों के तक पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का मौजूदा दौर जारी रहने की संभावना है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






