
Weather Today: जम्मू कश्मीर में बर्फबारी, बिहार-झारखंड में बारिश और MP में गिरेंगे ओले... जानें मौसम का पूरा अपडेट
AajTak
मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 27 फरवरी को बर्फबारी हो सकती है. वहीं बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ समेत देश के कुछ राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इसके अलावा आईएमडी ने पश्चिमी मध्यप्रदेश में ओले गिरने की संभावना जताई है.
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के कारण देश के उत्तरी क्षेत्रों में ठंडक बढ़ गई है. मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 27 फरवरी को बर्फबारी हो सकती है. वहीं बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ समेत देश के कुछ राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. देशभर की मौसमी गतिविधियां मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काइमेट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ को मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में देखा जाता है, जिसकी धुरी औसत स्तर से 5.8 किमी ऊपर है, जो लगभग 30° उत्तर अक्षांश के उत्तर में 53 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ चल रही है. वहीं 135 नॉट तक की अधिकतम गति के साथ जेट स्ट्रीम की हवाएं समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर पूर्वोत्तर भारत पर बह रही है.कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक इसके अलावा एक अन्य निम्न दबाव की रेखा लगभग 94 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 25 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. एक ट्रक विदर्भ से मराठवाड़ा और कर्नाटक होते हुए उत्तरी केरल तक फैला हुआ है. वहीं 29 फरवरी से एक ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है. दिल्ली का मौसम दिल्ली में आज हल्की बारिश का अलर्ट है. वहीं, पश्चिमी विभोक्ष के असर के कारण दिल्ली में 1 और 2 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं. IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
देशभर के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काइमेट के मुताबिक, 27 फरवरी को भी जम्मू कश्मीर लद्दाख गिलगित बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है. वहीं सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के मद्देनजर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां 1 से 4 मार्च के बीच हो सकती हैं परंतु 2 और 3 मार्च को चरम तीव्रता के साथ होंगी. अगले 4 से 5 दिनों तक अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और कुछ मध्यम दौर की बर्फबारी हो सकती है.कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट इसके अलावा 28 और 29 फरवरी को भयानक मेघालय नागालैंड मणिपुर मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट हल्की बारिश संभव है. 27 फरवरी को छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा और विदर्भ में, झारखंड और बिहार में बिजली की गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश में 28 फरवरी तक और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 27 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छिटपुट भारी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










