
Weather Today: गर्मी के बीच इन राज्यों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, दिल्ली में भी बरसेंगे बादल
AajTak
दिल्ली में आज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इस मौसम गतिविधि (बारिश, आँधी, तेज हवाएँ, तूफान, ओलावृष्टि,) के कारण तापमान में गिरावट देखी जा सकती है.
उत्तर भारत के कई राज्यों में आज, 19 अप्रैल को मौसम मेहरबान होने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक आज सख्त गर्मी से राहत मिलेगी और कई इलाकों में तेज हवाएं, बिजली और बारिश देखी जा सकती है. राजधानी दिल्ली में भी मौसम में नर्मी देखी जा रही है. आइये जानते हैं, देशभर के मौसम का हाल.
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में आज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इस मौसम गतिविधि (बारिश, आँधी, तेज हवाएँ, तूफान, ओलावृष्टि,) के कारण तापमान में गिरावट देखी जा सकती है. बता दें कि मौसम की गतिविधियां देर शाम और रात के समय ही बनेंगी. 20 अप्रैल को बादल छंटने के बाद तेज सतही हवाएं चलेंगी. इन स्थितियों के कारण अचानक पारा बढ़ने की संभावना नहीं है.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
इन दिनों अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. गौरतलब है, अप्रैल महीने के अंत में दिल्ली का सामान्य तापमान लगभग 38°C तक पहुंच जाता है. वहीं पंजाब, हरियाणा में भी गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है. 19 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में छिटपुट बारिश हो सकती है.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










