
Weather Today: उत्तर भारत में लू और गर्मी का कहर, दिल्ली में हीट वेव का येलो अलर्ट, जानें आज का मौसम
AajTak
Heat Wave Alert: आईएमडी के मुताबिक, राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है. IMD ने दिल्ली में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.
Weather forecast today: उत्तर भारत के ज़्यादातर राज्यों में पारा तेजी से चढ़ रहा है. दिन के समय तेज धूप जैसे आसमान से आग बरसा रही है. बढ़ते तापमान के साथ लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में हीट वेव (Heat Wave) की चेतावनी दी है. आईएमडी के मुताबिक, राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है.
राजधानी दिल्ली में गर्मी के चलते मौसम विभाग ने 'येलो' अलर्ट जारी किया है. दिल्ली के कई जगहों पर हीटवेव कंडीशन और बहुत से इलाकों में सीवियर हीटवेव कंडीशन की भविष्यवाणी की गई है. दिन के समय आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
अपने शहर का न्यूनतम और अधिकतम तापमान जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं, दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. राहत वाली बात यह है कि हरियाणा के कुछ इलाकों में 12 से 16 अप्रैल के बीच हल्की बारिश हो सकती है. ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है.
Temperature Today: प्रमुख शहरों में आज का तापमान
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है. जिसके चलते अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, तमिलनाडु के अरुणाचल प्रदेश और केरल में के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










