
Weather Today: उत्तरी मैदानी इलाकों में आज से शुरू होगा बारिश का दौर, इन राज्यों में होली पर भी बरसेंगे बादल
AajTak
पश्चिमी विक्षोभ का असर केवल पहाड़ी इलाकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह उत्तर भारतीय मैदानी क्षेत्रों तक भी पहुंचेगा, जहां आमतौर पर होली के समय बारिश नहीं होती.
पिछले दो दिन यानी 10 मार्च से पश्चिमी हिमालय पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है. जिसके असर से पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश देखने को मिलने वाली है. इसका प्रभाव 16 मार्च तक रह सकता है. पश्चिमी विक्षोभ का असर केवल पहाड़ी इलाकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह उत्तर भारतीय मैदानी क्षेत्रों तक भी पहुंचेगा. बारिश का ये सिलसिला होली पर भी देखने को मिल सकता है.
स्काईमेट के मुताबिक, 12 मार्च को पंजाब और उत्तर हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. 13 और 14 मार्च को बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है, जिससे पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी इस दौरान छिटपुट बारिश होने के आसार हैं.
राजस्थान, एमपी और यूपी में भी बारिश
इस बार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश तक भी देखने को मिलेगा. उत्तर मध्य प्रदेश में 14 और 15 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश के बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, बहराइच, बुलंदशहर, शाहजहांपुर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और हाथरस जैसे जिलों में भी हल्की बारिश के आसार हैं. दिल्ली में भी 13 से 15 मार्च के बीच हल्की बारिश हो सकती है.
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में हल्की बारिश
पूर्वोत्तर भारत में होली की पूर्व संध्या पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दक्षिण भारत में केरल में 13 और 14 मार्च को कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं, देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











