
Weather Today: इन राज्यों में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान, जानें दिल्ली से हिमाचल तक के मौसम का हाल
AajTak
IMD Weather Update: देश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग ने आज कुछ राज्यों में बारिश और आंधी की बात कही है. वहीं, कुछ इलाकों के लिए हीटवेव का पूर्वानुमान जताया है. आइए जानते हैं आज के मौसम पर आईएमडी का अपडेट.
IMD Weather Update, Aaj Ka Mausam: उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम विभाग की मानें तो इस इलाके में तीन से चार दिनों तक बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों के लिए मौसम विभाग ने हीटवेव की बात कही है. मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों के दौरान पूर्वी भारत में दो दिनों तक हीटवेव का प्रकोप रहेगा. इसके बाद हीटवेव से राहत मिल सकती है.
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 21 अप्रैल को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, नई दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं. वीकेंड पर दिल्ली के तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. वहीं, 22 अप्रैल को दिल्ली में आसमान साफ रहने के आसार हैं.
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रह सकता है. वहीं, लखनऊ में भी आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रह सकता है. वहीं, गाजियाबाद में आज आसमान साफ रहने के आसार हैं.
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की बात करें तो आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, इन राज्यों के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है. इसके अलावा, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड और उत्तरी पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, एक या दो बार तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं.
छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों, ओडिशा के कुछ हिस्सों, विदर्भ, दक्षिण और पूर्वी मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, तेलंगाना, केरल और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट पर 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश और आंधी संभव है. लक्षद्वीप में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










