
Weather Forecast: चक्रवाती तूफान के बाद UP समेत कई राज्यों में जमकर बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
AajTak
Weather Forecast: बीते 24 घंटे से रुक-रुक कर बारिश जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, आज भी उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, दिल्ली, उत्तर पूर्वी राजस्थान और हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना है.
दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) और उसके आसपास के इलाकों में 24 घंटे से भी अधिक समय से बारिश हो रही है. पश्चिमी विक्षोभ (Westerance Disturbance) और चक्रवाती तूफान ताउते (Tauktae) के कारण बुधवार से बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर जारी है. कहा जा रहा है कि पिछले 35 सालों में दिल्ली में इतनी बारिश पहले नहीं हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, आज भी कई राज्यों में बारिश की संभावना है. इन राज्यों में बारिश की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, दिल्ली, उत्तर पूर्वी राजस्थान और हरियाणा, उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आज भी भारी बारिश की संभावना है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










