
Weather Forecast: उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप, कश्मीर से हिमाचल, पंजाब और राजस्थान तक शीतलहर का अलर्ट, जानें दिल्ली का मौसम
AajTak
गुरुवार और शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, शुक्रवार को राजस्थान, शुक्रवार और शनिवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है. जानें देशभर के मौसम का हाल.
उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को सर्दी का प्रकोप बढ़ गया. कश्मीर घाटी के ज्यादातार इलाकों में रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे चला गया जबकि राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट के करीब पहुंच गया. हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी में अच्छी धूप निकलने से कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली, जिससे दिन के तापमान में इजाफा हुआ.
हिमाचल प्रदेश के 5 जिलों में शीतलहर, पाला और घने कोहरे का येलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में से पांच जिलों- ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी में कुछ स्थानों के लिए शीतलहर, जमीनी पाला और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण सप्ताह के अंत में उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. बुधवार को जारी बुलेटिन में कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने तथा धीरे-धीरे तापमान में 2-4 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है.
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
कश्मीर से हिमाचल, पंजाब और राजस्थान तक शीतलहर का अलर्ट
गुरुवार और शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, शुक्रवार को राजस्थान, शुक्रवार और शनिवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान के कुछ हिस्सों में ठंड की स्थिति बनी हुई है, जहां सीकर जिले के फतेहपुर में रात का तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










