
Waqf Act: AIMPLB ने केंद्र के हलफनामे पर उठाए सवाल, कहा- कोर्ट को गुमराह कर रही है सरकार
AajTak
AIMPLB ने सरकार के हलफनामे को आंकड़ों की हेराफेरी बताते हुए कहा है कि सरकार वक्फ संपत्तियों में वृद्धि का दावा कर रही है जो कि गलत है. सरकार के हलफनामे में दिए गए आंकड़े सही नहीं हैं. बोर्ड ने उस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है जिसने यह हलफनामा दायर किया है.
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने अपने जवाबी हलफनामे में केंद्र सरकार के आंकड़ों पर सवाल उठाया है. सुप्रीम कोर्ट में सरकार के जवाब पर दाखिल अपने हलफनामे में बोर्ड का कहना है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट को गुमराह कर रही है. साथ ही बोर्ड ने झूठा हलफनामा दाखिल करने के लिए संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
बोर्ड की दलील है कि ये मामला वक्फ संपत्तियों से जुड़ा है. AIMPLB ने सरकार के हलफनामे को आंकड़ों की हेराफेरी बताते हुए कहा है कि सरकार वक्फ संपत्तियों में वृद्धि का दावा कर रही है जो कि गलत है. सरकार के हलफनामे में दिए गए आंकड़े सही नहीं हैं.
बोर्ड ने उस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है जिसने यह हलफनामा दायर किया है. वक़्फ़ संशोधन अधिनियम को कल सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया.
अपने जवाब में मुस्लिम पर्सनल बोर्ड ने आरोप लगाया है कि केन्द्र सरकार ने इस मसले पर कोर्ट का गुमराह करने वाला हलफनामा दायर किया है.
बोर्ड ने सरकार के इस दावे पर भी आपत्ति जाहिर की है कि 2013 के बाद सेंट्रल पोर्टल में दर्ज वक़्फ़ प्रोपर्टी में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. बोर्ड ने उस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है जिसने यह हलफनामा दायर किया है.
केंद्र सरकार ने 25 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में संशोधित वक्फ अधिनियम का बचाव किया तथा संसद द्वारा पारित संवैधानिकता की धारणा वाले कानून पर न्यायालय द्वारा पूर्ण रोक लगाने का विरोध किया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











