
VPN मास्किंग, फर्जी नाम और फेक IP... मुकेश अंबानी को धमकाने के लिए राजवीर ने ऐसे रची थी साजिश
AajTak
उसने पहले देश के सबसे अमीर आदमी यानी मुकेश अंबानी से रंगदारी मांगी. ये रुपये नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और इसके लिए बाकायदा उनकी कंपनी को ई-मेल किया. पहले मेल के बाद भी जब पुलिस उस तक नहीं पहुंच सकी तो उसने एक बाद एक तीन ईमेल किए और रकम बढ़ाता गया.
मुकेश अंबानी को धमकी देकर 400 करोड़ मांगने वाले शख्स का सच सामने आ गया है. मुकेश अंबानी को धमकी देने वाला कोई माफिया, गैंगस्टर या डॉन नहीं बल्कि 20 साल का एक छात्र है. एक ऐसा छात्र जिसे कम्प्यूटर से बेहद प्यार है.
कमाल की बात ये है कि उसने मुकेश अंबानी को सिर्फ इसलिए धमकी दे डाली, क्योंकि वो ये देखना चाहता था कि उसकी इस धमकी से मुकेश या पुलिस डरेंगे या नहीं. और सबसे बड़ी बात ये कि धमकी देने वाले उस छात्र का पिता खुद एक पुलिसवाला है.
'कैच मी इफ यू कैन..' उसने पहले देश के सबसे अमीर आदमी यानी मुकेश अंबानी से 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी. ये रुपये नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और इसके लिए बाकायदा उनकी कंपनी को ई-मेल किया. पहले मेल के बाद भी जब पुलिस उस तक नहीं पहुंच सकी, तो उसने अगले ही दिन दूसरा ई-मेल कर दिया, इसके साथ ही उसने रंगदारी की रकम बढ़ा कर 20 करोड़ से सीधे 200 करोड़ कर दी.
लेकिन इससे पहले कि पुलिस उसे ट्रैक कर पाती, उसका हौसला इतना बढ़ गया कि दो दिन बाद ही उसने तीसरा ई-मेल कर दिया और इस बार रंगदारी की रकम बढ़ा कर 2 सौ से 4 सौ करोड़ कर दी, साथ ही मेल में लिखा, 'कैच मी इफ यू कैन..' यानी हर ई-मेल के साथ रंगदारी की रकम और उसका हौसला दोनों ही बढ़ता ही चला जा रहा था... लेकिन आखिरकार कानून से चल रहे इस चूहे-बिल्ली के खेल का दी एंड हो ही गया.
गुजरात का रहने वाला है शातिर आरोपी इस सिलसिले की शुरुआत शुक्रवार 27 अक्टूबर को हुई थी, जब मुकेश अंबानी के नाम पहला ई-मेल आया था. इसके बाद करीब दस दिनों भर तक मुंबई पुलिस समेत तमाम एजेंसियों की नाक में दम करने वाले इस शख्स को गुजरात की राजधानी के गांधीनगर के कल्लोल इलाके से मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने धरदबोचा. लेकिन जब उससे पूछताछ हुई, एक इतने बड़े आदमी को ताबड़तोड़ ई-मेल भेज कर उन्हें डराने की कोशिश करने और जान से मारने की धमकी देने का सबब पूछा गया, तो इस शख्स ने जो जवाब दिया, उससे सुन कर पुलिस भी हैरान रह गई.
मजाक में दी धमकी क्या आप यकीन करेंगे कि ये आदमी ये सबकुछ सिर्फ और सिर्फ मज़ाक में कर रहा था? सुन कर यकीन करना भी मुश्किल है. झुंझलाहट सी होती है, लेकिन मुंबई पुलिस की अब तक की तफ्तीश यही कहती है. पुलिस ने मुकेश अंबानी को ई-मेल भेज कर उन्हें जान से मारने की धमकी देने, रंगदारी मांगने और खुद को पकड़ने की चुनौती देने के इल्जाम में जिस शख्स को गिरफ्तार किया है, उसकी उम्र महज़ 20 साल है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










