
Vivo Y75 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ मिलती है 5000mAh बैटरी, जानिए कीमत
AajTak
Vivo ने अपना नया 5G स्मार्टफोन Vivo Y75 5G लॉन्च कर दिया है. यह फोन 5000mAh की बैटरी और 18W की चार्जिंग के साथ आता है. इसमें 50MP का ट्रिपल रियर और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
Vivo Y75 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है. चीनी ब्रांड इस स्मार्टफोन को पिछले कुछ दिनों से टीज कर रहा था. फ्लैट स्क्रीन वाला यह फोन 50MP के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 5000mAh की बैटरी लगी है. Vivo Y75 5G में एक्सटेंडेड RAM फीचर भी मिलता है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.










