
भौकाली लुक, एडवांस फीचर्स! Suzuki ला रहा धांसू स्कूटर, टीजर में दिखी पहली झलक
AajTak
Suzuki Burgman new generation: सुजुकी भारत में अपना नया स्कूटर ला रहा है. ये मौजूदा बर्गमैन का नया वर्जन हो सकता है. कंपनी ने इसका एक टीजर जारी किया है, जिसमें स्प्लिट हेडलैम्प्स दिख रहे हैं. ये स्कूटर 125 सीसी के इंजन के साथ भारत में आता है. कंपनी ग्लोबल बर्गमैन से इंस्पायर्ड डिजाइन इसे दे सकती है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
सुजुकी टू-व्हीलर्स ने भारत में एक नए प्रोडक्ट को टीज किया है. कंपनी भारतीय बाजार में एक प्रमुख स्कूटर निर्माता है. कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक प्रोडक्ट को टीज किया है, जो संभवतः स्कूटर हो सकता है. भारत बाजार में कंपनी एक्सेस (Access) और बर्गमैन स्ट्रीट (Burgman Street) 125सीसी स्कूटर बेचती है.
कयास हैं कि कंपनी भारतीय बाजार में बर्गमैन का अपडेट लॉन्च कर सकती है. इस स्कूटर को कंपनी ने पहली बार भारत में 2018 में लॉन्च किया था. तब से ही ये कंपनी की पोर्टफोलियो में मौजूद एक दमदार प्रोडक्ट है. नए स्कूटर को कंपनी 2 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है.
बर्गमैन पिछले कई साल से भारतीय बाजार में बिक रहा है और इसके डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है. 12-इंच के रियर व्हील्स के साथ 2022 में कंपनी ने इसका स्ट्रीट ईएक्स वेरिएंट लॉन्च किया था. हालांकि, कंपनी ने इसके डिजाइन में कोई दूसरा बदलाव नहीं किया.
अब कंपनी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट नए प्रोडक्ट के हेडलैम्प्स को टीज किया है, जो नया बर्गमैन स्कूटर हो सकता है. जारी टीजर में दिख रही हेडलाइट्स स्प्लिट डिजाइन को दिखाता है. यानी स्कूटर में स्प्लिट हेडलैम्प्स मिलेंगे, जो स्कूटर के ग्लोबल वर्जन से इंस्पायर्ड लगते हैं.
ऐसी हेडलाइटस बर्गमैन 400 में मिलते हैं, जो ग्लोबल मार्केट में बिकता है. कंपनी स्कूटर का नया जनरेशन ला सकती है. पिछले साल कंपनी ने अपने एक्सेस स्कूटर का भी नया जनरेशन पेश किया था. सुजुकी में इसमें नई चैसी दी थी. साथ ही एक्सेस में कंपनी ने नया इंजन भी दिया था.
यह भी पढ़ें: दुनिया भर में दौड़ेगा भारत में बना इलेक्ट्रिक स्कूटर! Suzuki ने लॉन्च किया e-Access, कीमत है इतनी

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.











