
Silver Gold News: सोने-चांदी की कीमतों में आज फिर बड़ी गिरावट, क्या कल भारत में भी होगा बड़ा खेल?
AajTak
Gold Silver Updates Rate: सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट के बाद मंगलवार और बुधवार को रिकवरी देखने को मिली थी. लेकिन इस बीच गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक बार फिर सोने-चांदी के भाव में दबाव देखने को मिल रहे हैं.
भारतीय शेयर गुरुवार को बाजार बंद है, लेकिन दुनियाभर के बाजार खुले हैं, युद्ध के बीच गुरुवार को खासकर एशियाई बाजार में थोड़े दबाव देखने को मिल रहे हैं. यूरोप के बाजार भी 0.50 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहे हैं. इस बीच सोने-चांदी को लेकर भी अंतरराष्ट्रीय बाजारों से बड़ी खबर आ रही है.
दरअसल, गुरुवार को ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी कीमतों (Gold Silver Price Today) में गिरावट देखी जा रही है, सोने के मुकाबले चांदी में ज्यादा फिसलती नजर आ रही है. ऐसे में शुक्रवार को भारतीय बाजार में भी सोने-चांदी के भाव गिर सकते हैं.
ग्लोबल मार्केट से गिरावट के संकेत
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड (Spot Gold) 4453 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी 69 डॉलर प्रति औंस के भाव ट्रेड हो रहा है. चांदी की कीमतों में 2.50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है, जबकि सोना 1 फीसदी से ज्यादा गिरकर कारोबार कर रहा है.
फिलहाल भारतीय बाजार में सोना का भाव MCX पर 144,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है. बुधवार को ट्रेडिंग के बाद सोना 3.73 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए थे. जबकि चांदी की कीमत 4.80 फीसदी चढ़कर 2,34,700 प्रति किलो रही. इस बीच पिछले दो दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार रिकवरी को देखने मिली. इसी हफ्ते सोमवार को चांदी गिरकर 1,99,000 प्रति किलो तक पहुंच गई थी, जबकि सोना 10 फीसदी से ज्यादा टूटकर 1,30,000 प्रति 10 ग्राम से नीचे फिसल गया था.
शुक्रवार को भारत बाजार में दिखेगा असर?

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.











