
Vivo Y36 4G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, इतने रुपये है कीमत
AajTak
Vivo Y36 4G Price In India: वीवो ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. ये फोन दमदार फीचर्स के साथ आता है. इसमें आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका मेन लेंस 50MP का है. वीवो ने इस फोन को मिड रेंज बजट में लॉन्च किया है. वैसे ये फोन 4G सपोर्ट के साथ आता है. आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
वीवो ने अपनी Y-सीरीज में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. Vivo Y36 4G एक मिड रेंज फोन है. हालांकि, इसमें 5G सपोर्ट नहीं दिया गया है. ये फोन Full HD डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, वर्चुअल रैम, बड़ी बैटरी और सुपर फास्ट चार्जिंग के साथ आता है. स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है.
हैंडसेट में 2.5D कर्व्ड ग्लास बॉडी दी गई है. इसमें 8GB RAM मिलता है. डिवाइस को पावर देने के लिए दमदार बैटरी और 44W की फास्ट चार्जिंग दी गई है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत और दूसरे फीचर्स.
वीवो ने इस फोन को सिर्फ एक कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. Vivo Y36 के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है. ये फोन दो कलर ऑप्शन- मीटियोर ब्लैक और वाइब्रेंट गोल्ड में उपलब्ध होगा. हैंडसेट को Vivo के आधिकारिक स्टोर, फ्लिपकार्ट और दूसरा रिटेल पार्टनर से खरीदा जा सकता है.
फ्लिपकार्ट 1500 रुपये का कैशबैक डिस्काउंट भी दे रहा है. ये ऑफर HDFC Bank क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजेक्शन पर मिल रहा है. 500 रुपये का डिस्काउंट SBI कार्ड और EMI ट्रांजेक्शन पर मिल रहा है.
डुअल सिम सपोर्ट वाला Vivo Y36 स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड Funtouch OS 13 पर काम करता है. इसमें 6.64-inch का Full HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है. हैंडसेट Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर पर काम करता है, जो 8GB RAM के साथ आता है.
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन लेंस 50MP का है. इसके अलावा यूजर्स को 2MP का बुके लेंस मिलता है. फ्रंट में कंपनी ने 16MP का सेल्फी कैमरा दिया है. इसमें कई कैमरा मोड्स मिलते हैं. डिवाइस 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसे आप माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से एक्सपैंड कर सकते हैं.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.










