
Vivo T4x 5G की सेल शुरू, 6500mAh की बैटरी और 50MP कैमरा, इतने रुपये है डिस्काउंट
AajTak
Vivo T4x 5G Price in India: नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो 15 हजार रुपये के बजट में Vivo का शानदार फोन उपलब्ध है. इस फोन को आप डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. हम बात कर रहे हैं Vivo T4x 5G की, जो तीन कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च हुआ है. ये फोन 6500mAh की बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Vivo का लेटेस्ट और बजट 5G फोन Vivo T4x 5G सेल पर आ गया है. इस स्मार्टफोन को आप डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं, जिसे कंपनी ने इस महीने की शुरूआत में लॉन्च किया था. ये कंपनी की T-सीरीज का फोन है, जो 15 हजार रुपये से कम बजट में आता है. स्मार्टफोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है.
हैंडसेट MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर, 50MP के AI कैमरा और मिलिस्ट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है. इसमें IP64 रेटिंग मिलती है. आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
वीवो का ये फोन तीन कॉन्फिग्रेशन में आता है. इसके बेस वेरिएंट 6GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 13,999 रुपये है. वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है.
यह भी पढ़ें: Vivo V50 5G की सेल शुरू, 50MP सेल्फी कैमरा के साथ 6000mAh की बैटरी, फ्री मिलेगा TWS
इन सभी वेरिएंट्स को आप Pronto Purple और Marine Blue कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं. इस स्मार्टफोन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट एक्सक्लूसिव मिल रहा है. इस फोन को आप Flipkart, वीवो की आधिकारिक वेबसाइट और दूसरे रिटेल स्टोर से खरीद पाएंगे.
Vivo T4x 5G में 6.72-inch का डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है. ये स्मार्टफोन 6GB RAM और 8GB RAM ऑप्शन में मिलेगा. फोन Android 15 पर बेस्ड FunTouch पर काम करता है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












