
वायरल बेबी मंकी 'पंच' को मिली ‘गर्लफ्रेंड’, अब नहीं रहा अकेला; सामने आया वीडियो
AajTak
इंटरनेट पर एक बेबी मंकी की कहानी आपको याद होगी-वही छोटा बंदर, जिसे जन्म के बाद मां का प्यार नहीं मिला और जिसने एक सॉफ्ट टॉय को ही अपना सहारा बना लिया था. अब उसी बेबी मंकी ‘पंच’ को लेकर एक नई और खुश कर देने वाली खबर सामने आई है.
सोशल मीडिया पर इन दिनों पंच की नई तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. कभी अकेलेपन में खिलौने से चिपककर रहने वाला यह मैकाक अब अपनी नई साथी के साथ खेलता-कूदता नजर आ रहा है.
जापान के इचिकावा सिटी जू में रहने वाला पंच पहले भी चर्चा में आ चुका है. उस समय उसकी तस्वीरें सामने आई थीं, जब वह एक खिलौना बंदर को कसकर पकड़े हुए दिखाई देता था. उसकी यह तस्वीर दुनिया भर के लोगों के दिल को छू गई थी.
अब रिपोर्ट के मुताबिक, पंच को एक नई साथी मिल गई है, जिसका नाम मोमो-चान बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में दोनों को साथ में उछलते-कूदते, एक-दूसरे का पीछा करते और बेहद करीब नजर आते देखा जा सकता है. कुछ पलों में दोनों के बीच स्नेह भी साफ झलकता है. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, मोमो-चान मादा (फीमेल) मैकाक है. उसे उसकी 'गर्लफ्रेंड' के तौर पर बताया जा रहा है
इन वीडियो की खास बात यह है कि पंच का वही पुराना सॉफ्ट टॉय भी नजर आता है, जो कभी उसकी पहचान बन गया था. यह खिलौना उसके जीवन के उस दौर की याद दिलाता है, जब वह पूरी तरह अकेला था.
देखें वीडियो

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.











