
आपका सिम मिसयूज हो रहा, डिजिटल अरेस्ट...', नोएडा में रिटायर्ड बैंक मैनेजर से ठगे 1.29 करोड़
AajTak
दिल्ली-NCR के शहर ग्रेटर नोएडा से साइबर ठगी का एक नया केस सामने आया है, जहां एक शख्स को 1.29 करोड़ रुपये की ठगी का शिकार बनाया है. विक्टिम रिटायर्ड बैंक मैनेजर हैं. पहले विक्टिम को अनजान नंबर से कॉल किया, डिजिटल अरेस्ट किया और फोन कॉल पर कोर्ट रूम दिखाया. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
साइबर ठगी का एक नया केस सामने आया है, जहां विक्टिम रिटायर्ड बैंक मैनेजर हैं और उनके बैंक खाते से 1.29 करोड़ रुपये उड़ा लिए गए हैं. पहले विक्टिम को डिजिटल अरेस्ट किया गया और फिर उनको फोन पर ही कोर्ट रूम दिखाया. इसके बाद वे घबरा गए और आखिर में जिंदगीभर की कमाई गंवा बैठे.
शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में FIR दर्ज हो चुकी है. पुलिस ने बताया है कि रिटायर्ड बैंक मैनेजर को सबसे पहले एक अनजान नंबर से कॉल आई. कॉल करने वाले ने खुद की पहचान टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) में काम करने वाले ऑफिसर के रूप में बताई.
यह मामला ग्रेटर नोएडा का है. कॉलर ने विक्टिम को सबसे पहले बताया है कि उनके के नाम से एक सिम कार्ड जारी हुआ है. उस सिम कार्ड का यूज गैरकानूनी कामों में हो रहा है.
विक्टिम को इसके बाद फर्जी केस का हवाला दिया जाता और गिरफ्तारी के नाम पर उसको डराया जाता है. विक्टिम को डिजिटल कोर्ट में पेश होने को कहा.
डिजिटल अरेस्ट और फोन पर दिखाया कोर्ट रूम
विक्टिम को डिजिटल अरेस्ट किया और वीडियो कॉल पर फर्जी कोर्ट रूम भी दिखाया गया. साथ ही कहा कि अगर वह जांच में सहयोग नहीं करेंगे तो उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.











