
ये वरमाला है या दही हांडी! दूल्हा-दुल्हन को देख लोग बोले-क्या चल रहा है
AajTak
सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें दूल्हा-दुल्हन के वरमाला का सीन नजर आता है, लेकिन पूरा नजारा दही-हांडी जैसा लग रहा है. दोनों को कंधों पर उठाकर इतना ऊंचा कर दिया गया कि यह पल किसी खेल जैसा महसूस होने लगा और लोगों को दही-हांडी की याद दिला गया.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इन दिनों खूब चर्चा में है. इस वीडियो की शुरुआत एक सामान्य शादी की तरह होती है, जहां सजा-धजा मंडप, रंग-बिरंगी लाइट्स और दूल्हा-दुल्हन की एंट्री सब कुछ पारंपरिक नजर आता है. पहली नजर में यह किसी आम शादी का दृश्य लगता है, लेकिन कुछ ही पलों में पूरा माहौल बदल जाता है.
शादी हर इंसान के जीवन का एक बेहद खास पल होती है. लोग इसे यादगार बनाने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं. हर रस्म को खास बनाने की चाह में कोई कमी नहीं छोड़ी जाती. हालांकि, आज के दौर में सोशल मीडिया और वायरल होने की चाह ने शादियों के अंदाज को भी काफी बदल दिया है. अब कई बार रस्मों को इस तरह से किया जाता है कि वे अलग दिखें और लोगों का ध्यान खींचें.
क्या दिखा वरमाला में
इस वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है. सीन वरमाला का है, जो शादी की सबसे अहम रस्मों में से एक मानी जाती है. आमतौर पर इस दौरान हल्की-फुल्की मस्ती होती है, जैसे दूल्हे के दोस्त उसे थोड़ा ऊपर उठा लेते हैं ताकि दुल्हन आसानी से वरमाला न पहना सके. कभी-कभी दुल्हन के साथ भी ऐसा किया जाता है, लेकिन यह सब सीमित स्तर तक ही होता है.
लेकिन इस वीडियो में मामला कुछ ज्यादा ही अलग नजर आता है. यहां दूल्हा और दुल्हन दोनों को कंधों पर उठाकर इतनी ऊंचाई तक पहुंचा दिया जाता है कि पूरा नजारा दही-हांडी जैसा लगने लगता है. दोनों पक्षों के लोग उन्हें ऊपर उठाकर मानो एक प्रतियोगिता जैसा माहौल बना देते हैं.
देखें वायरल वीडियो

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












