
Vivo का 32MP सेल्फी कैमरा और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला ये फोन हुआ सस्ता, जानें नई कीमत
AajTak
Vivo V20 SE की कीमत भारत में घटा दी गई है. इस फोन की कीमत में भारत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है. V20 SE की कीमत भारत में लॉन्च होने के महज चार महीने के अंदर ही कम कर दी गई है.
Vivo V20 SE की कीमत भारत में घटा दी गई है. इस फोन की कीमत में भारत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है. V20 SE की कीमत भारत में लॉन्च होने के महज चार महीने के अंदर ही कम कर दी गई है. ये स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ आता है. साथ ही इसमें 32MP सेल्फी कैमरा और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है. गैजेट्स 360 की रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo V20 SE की कीमत अब घटाकर 19,990 रुपये कर दी गई है. ये कीमत ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही चैनल्स पर लागू होगी. हालांकि, नई कीमत फिलहाल ऐमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर नजर नहीं आ रही है. आपको बता दें Vivo V20 SE को भारत में 20,990 रुपये में लॉन्च किया गया था. ये कीमत 8GB + 128GB वेरिएंट की है. ये फोन एक्वामरीन ग्रीन और ग्रैविटी ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












