
Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी कल, करें ये खास उपाय, मिलेगा अविवाहित कन्याओं को वरदान
AajTak
Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो भगवान श्रीराम और माता सीता के दिव्य विवाह की याद में मनाया जाता है. इस दिन अगर अविवाहित कन्याएं भगवान राम और माता सीता से जुड़े कुछ खास उपाय करें तो विवाह संबंधी अड़चनें दूर होने लगती हैं.
Vivah Panchami 2025: हिंदू धर्म में विवाह पंचमी का पर्व बहुत ही खास माना जाता है. 25 नवंबर यानी कल विवाह पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा. यह दिन भगवान श्रीराम और माता सीता के दिव्य विवाह की स्मृति में मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि त्रेता युग में माघशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को जनकपुरी में स्वयंवर के दौरान भगवान राम ने शिव धनुष तोड़ा था और इसी तिथि को राम-सीता का विवाह संपन्न हुआ था. इसी वजह से विवाह पंचमी को दैवीय संगम का दिन कहा जाता है.
शास्त्रों के अनुसार, इस विशेष तिथि पर पूजा-पाठ करने से अविवाहित कन्याओं को भी प्रभु श्रीराम और माता सीता का आशीर्वाद प्राप्त होता है. चलिए जानते हैं कि विवाह पंचमी का व्रत करने से क्या लाभ होता है.
विवाह पंचमी 2025 तिथि (Vivah Panchami 2025 Tithi)
विवाह पंचमी की पंचमी तिथि 24 नवंबर यानी आज रात 9 बजकर 22 मिनट पर शुरू होगा और तिथि का समापन 25 नवंबर को रात 10 बजकर 56 मिनट पर होगा. इसी बीच विवाह पंचमी का पूजन किया जाएगा.
ऐसे करें पूजन
विवाह पंचमी पर पूजन सरल लेकिन अत्यंत शुभ माना जाता है. सुबह स्नान करके स्वच्छ पीले या लाल वस्त्र पहनें. फिर, घर के पवित्र स्थान पर भगवान राम, माता सीता और हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें. दीपक जलाकर संकल्प लें और सीता-राम नाम का जाप या विवाह प्रसंग का पाठ करें. उसके बाद पीले फूल, गुड़ या बताशा का भोग लगाएं. अविवाहित लोग माता सीता को हल्दी-अक्षत अर्पित करें, जबकि विवाहित दंपति एक साथ पूजा कर दांपत्य सुख की कामना करें.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












