
Vivah Muhurat 2024: खरमास खत्म, अब गूंजेंगी शहनाइयां, जानें विवाह शादी की शुभ तिथियां और मुहूर्त
AajTak
Vivah Muhurat 2024: 13 अप्रैल यानी कल खरमास का समापन हो चुका है और अब शादी विवाह के मुहूर्त दोबारा शुरू हो जाएंगे. दरअसल, अप्रैल के बाद सीधा जुलाई में कुछ खास मुहूर्त रहेंगे और उसके बाद सीधे नवंबर और दिसंबर के महीने में विवाह के मुहूर्त मिलेंगे.
Vivah Muhurat 2024: खरमास की समाप्ति हो चुकी है. खरमास के चलते बीते एक महीने से शादी विवाह जैसे शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लग गई थी. लेकिन, 13 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करते ही खरमास का समापन हो गया है और शुभ कार्यों पर लगी पांबदी हट जाएगी. उसके बाद लोग बिना चिंता के शुभ कार्य और अनुष्ठान कर पाएंगे.
अब खरमास खत्म होने के बाद शादी विवाह के लिए तीन तिथियां शुभ मानी जा रही हैं जिसमें 18 अप्रैल, 19 अप्रैल, 20 अप्रैल हैं, 21 अप्रैल और 22 अप्रैल हैं.
शुक्र अस्त
20 अप्रैल के बाद कोई भी शादी विवाह के लिए मुहूर्त नहीं हैं. दरअसल, 23 अप्रैल 2024 से 30 जून 2024 के बीच शुक्र अस्त रहेंगे. इस अवधि में भी हिंदू धर्म में शादी विवाह जैसे शुभ कार्यों पर रोक लगी रहेगी.
जुलाई में विवाह की शुभ तिथियां
साल के सातवें महीने जुलाई में फिर से शादी विवाह के अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे. इस महीने में 9 जुलाई, 11 जुलाई, 12 जुलाई, 13 जुलाई, 14 जुलाई और 15 जुलाई की तारीख में शादी विवाह किए जा सकते हैं. उसके बाद 17 जुलाई से चातुर्मास की शुरुआत हो जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










