
Visa For Tourist: भारत में चार्टर्ड विमान से आने वाले विदेशी पर्यटकों को 15 अक्टूबर से जारी होगा नया पर्यटन वीजा
ABP News
Visa For Tourist: गृह मंत्रालय ने गुरूवार को कहा कि भारत आने वाले सभी विदेशी पर्यटकों, उनके संवाहकों को कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल का पालन करना होगा.
Visa For Tourist: कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद अब देश एक बार फिर से सामान्य दिशा में आगे की तरफ बढ़ रहा है. पर्यटन क्षेत्र को तेज रफ्तार देने और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए केन्द्र सरकार की तरफ से कई कदम उठाए जा रहे हैं. इस बीच, केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने गुरूवार को कहा कि भारत आने वाले सभी विदेशी पर्यटकों, उनके संवाहकों को कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल का पालन करना होगा.
गृह मंत्रालय ने कहा कि देश में चार्टर्ड विमान से आने वाले विदेशियों के लिए 15 अक्टूबर से भारत नया पर्यटन वीजा जारी करेगा. चार्टर्ड विमान के अलावा अन्य विमानों से भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों को 15 नवंबर से नया वीजा जारी किया जाएगा.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












