
Virender Sehwag on John Wright: 'कोच ने कॉलर पकड़ी, धक्का भी दिया...', वीरेंद्र सहवाग ने सुनाया चौंकाने वाला किस्सा
AajTak
पूर्व भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग ने अपने करियर से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने कांग्रेस नेता शशि थरूर के बुक लॉन्च प्रोग्राम में खुद के क्रिकेट करियर से जुड़ा एक किस्सा सुनाया. सहवाग ने कहा कि नेटवेस्ट सीरीज के दौरान कोच रहे जॉन राइट ने उनकी कॉलर पकड़ ली थी और धक्का भी दिया था...
Virender Sehwag on John Wright: भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने में न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज जॉन राइट ने बड़ी भूमिका निभाई थी. सौरव गांगुली जैसे बेहतरीन कप्तान के साथ काम करते हुए भारतीय टीम की सूरत बदलने में उनका अहम योगदान रहा. जॉन राइट साल 2000 में भारतीय क्रिकेट टीम के पहले विदेशी कोच बने थे.
जॉन राइट के पांच साल के कार्यकाल के दौरान ने भारतीय टीम ने कई यादगार जीत हासिल की, जिसमें 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता टेस्ट और इंग्लैंड में जीती गई नेटवेस्ट ट्रॉफी शामिल है. भारतीय टीम 2003 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भी पहुंची थी. मगर उनसे जुड़े कई विवाद भी रहे हैं. पूर्व भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के साथ उनकी हाथापाई भी हुई थी.
भारतीय कोच ने सहवाग की कॉलर पकड़ी थी
इसका खुलासा खुद सहवाग ने किया है. उन्होंने कांग्रेस नेता शशि थरूर के बुक लॉन्च प्रोग्राम में खुद के क्रिकेट करियर से जुड़ा एक किस्सा सुनाया. दिल्ली में हुए इस प्रोग्राम में सहवाग ने कहा कि साल 2000 के दौरान जब टीम इंडिया के कोच जॉन राइट थे, तब उनसे विवाद हो गया था. सहवाग ने कहा, 'कोच के साथ हाथा पाई हो गई थी. नेटवेस्ट सीरीज के दौरान जॉन राइट ने मेरी कॉलर पकड़ ली थी और मुझे धक्का दे दिया था.'
सहवाग ने आगे कहा, 'तब मैं राजीव शुक्ला (टीम मैनेजर ) के पास गया और उनसे कहा कि ये गोरा ऐसे कैसे कर सकता है. उन्होंने यह बात सौरव गांगुली (कप्तान) से कही और उन्हें बताया कि ऐसा हुआ है. तब मैंने कहा कि जब तक जॉन राइट माफी नहीं मांगता, तब तक कोई समझौता नहीं होगा. फिर वो मेरे कमरे में आए और माफी भी मांगी.'
वीरू ने मामले में आगे कहा, 'फिर बाद में सचिन तेंदुलकर ने कहा कि सहवाग/राइट वाला यह मामला अतीत में ही छोड़ देना चाहिए. इसे बाहर नहीं लाना चाहिए. इसके बाद मामला नहीं उठा.'

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











