
Virat Kohli Test Captaincy: ‘लीडर होने के लिए कप्तान होना जरूरी नहीं’, फैसले पर विराट कोहली ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
AajTak
विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज़ के बाद अचानक टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था. अब इस विषय पर विराट कोहली ने पहली बार खुलकर बात की है.
Virat Kohli Test Captaincy: टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है. एक सेशन के दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा कि लीडर होने के लिए आपको कप्तान होना जरूरी नहीं है. साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज़ 1-2 से गंवाने के बाद विराट कोहली ने अचानक ही टेस्ट टीम की कप्तानी (Test Captaincy) छोड़ दी थी. वह पहले ही टी-20, वनडे की कप्तानी गंवा चुके थे. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का कहना है कि आपको पूरी तरह क्लियर होना चाहिए कि आपने क्या टारगेट पाने की सोची थी, वह आप कर पाए या नहीं. हर चीज़ का एक वक्त होता है, आपको इन बातों का ध्यान रखना होता है. एक बल्लेबाज के रूप में शायद आप टीम को अधिक योगदान दे सकें, ऐसे में इसपर गर्व करना चाहिए.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










