
Virat Kohli T20 World Cup: विराट कोहली ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में तोड़ दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
AajTak
भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना चौथा मैच बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ एडिलेड में खेला. इसी मैच में पूर्व कप्तान विराट कोहली एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वह वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ा है...
Virat Kohli T20 World Cup 2022: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने फॉर्म में लौटने के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में हासिल की.
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बुधवार को भारतीय टीम को अपना चौथा मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला. इसी मैच में कोहली ने अपना 16वां रन बनाते ही यह रिकॉर्ड कायम कर दिया है. वह वर्ल्ड कप में हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 44 बॉल पर नाबाद 64 रनों की पारी खेली.
जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए चाहिए थे 16 रन
विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं. इस मामले में कोहली ने पूर्व श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ा है. जयवर्धने ने 31 मैच में 1016 रन बनाए थे. इस तरह कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ 16 रन बनाते ही जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है.
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर
विराट कोहली (भारत) - 25 मैच - 1065 रन महेला जयवर्धने (श्रीलंका) - 31 मैच - 1016 रन क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 33 मैच - 965 रन रोहित शर्मा (भारत) - 37 मैच - 921 रन तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) - 35 मैच - 897 रन

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












