
Virat Kohli, Ranji Match Tickets: विराट कोहली का मैच स्टेडियम में फ्री में देखना है? बस साथ ले जाना होगा ये डॉक्यूमेंट
AajTak
दिल्ली और रेलवे के बीच रणजी मैच गुरुवार (30 जनवरी) से अरुण जेटली स्टेडियम में होगा. चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इस मुकाबले में दिल्ली की ओर से खेलने उतरेंगे. यह मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा. फैन्स इस मैच को स्टेडियम में बैठकर फ्री में देख सकते हैं.
Virat Kohli, Ranji Trophy Match Tickets: चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली अब रणजी ट्रॉफी मैच खेलते नजर आएंगे. कोहली दिल्ली की टीम से खेलेंगे. यह मुकाबला रेलवे के खिलाफ कल (30 जनवरी) से होगा. कोहली करीब 13 साल बाद रणजी मैच खेलने वाले हैं. इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान कोहली ने कोटला मैदान पर जमकर नेट प्रैक्टिस भी की.
मगर इस मैच से ठीक पहले कोहली के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. उन्हें स्टेडियम में बैठकर यह मैच फ्री में देखने को मिलेगा. इसके लिए उन्हें एक बेहद आसान काम करना होगा. फैन्स को स्टेडियम में फ्री मैच देखने के लिए बस अपने साथ आधार कार्ड ले जाना होगा.
पहले दिन 10 हजार लोगों के आने की उम्मीद
बता दें कि कोहली आखिरी बार 2012 में रणजी मैच खेलने उतरे थे. उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ गाजियाबाद में आखिरी बार रणजी मैच खेला था. अब करीब 13 साल बाद रणजी मैच खेलने उतरेंगे. इस बीच दिल्ली एंड जिला क्रिकेट संघ (DDCA) और ब्रॉडकास्टर्स ने अहम फैसला लिया है.
इससे पहले ऐसा लग रहा था कि इस मैच का लाइव टेलीकास्ट नहीं होगा. लेकिन आखिरी मिनट में बड़ा बदलाव हुआ. अब जियो सिनेमा इस मैच का लाइव टेलीकास्ट करेगा. DDCA के सचिव अशोक कुमार शर्मा को पहले दिन कम से कम 10,000 लोगों के आने की उम्मीद है.
इन गेट नंबर से मिलेगी दर्शकों की एंट्री

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











