
Virat Kohli on Babar Azam: 'चमकते और बढ़ते रहो...', बाबर आजम के ट्वीट का विराट कोहली ने दिया ये जवाब
AajTak
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की अक्सर विराट कोहली से तुलना की जाती है. बाबर फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं.
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम काफी सुर्खियों में हैं. बाबर ने विराट कोहली के सपोर्ट में दिल छू लेने वाला पोस्ट किया था जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है. यही नहीं बाबर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कोहली को लेकर तारीफों के पुल बांधे थे. अब विराट कोहली ने बाबर आजम के ट्वीट पर रिप्लाई दिया है.
कोहली ने लिखा, 'आपको धन्यवाद. चमकते और बढ़ते रहिए. आपको ऑल द बेस्ट.'
बाबर ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेन्स में कहा था, 'एक खिलाड़ी के रूप में मुझे पता है कि आप इस तरह के दौर से गुजर सकते हैं. मैं यह भी जानता हूं कि एक खिलाड़ी ऐसे समय में किस दौर से गुजरता है. ऐसे समय में आपको सहारे की जरूरत होती है. मैंने सिर्फ यह सोचकर ट्वीट किया कि यह बस कुछ सपोर्ट देगा. वह बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं. वह काफी क्रिकेट खेल रहा है और उन्हें पता है कि इन परिस्थितियों से कैसे बाहर निकलना है.'
विंडीज दौरे से कोहली को मिला है आराम
कोहली ग्रोइन इंजरी के चलते इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में नहीं खेल पाए थे. बाद में कोहली फिट होकर दूसरा वनडे खेलने उतरे थे जहां वह महज 16 रन बना पाए. अब कोहली रविवार (17 जुलाई) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में सीरीज के तीसरे मुकाबले में उतरेंगे. इसके बाद कोहली कुछ दिनों के ब्रेक पर रहेंगे क्योंकि वह वेस्टइंडीज की यात्रा करने वाली सीमित ओवर्स की टीम का पार्ट नहीं हैं.
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट खेल रहे बाबर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











