
Virat Kohli LBW: विराट कोहली के विकेट पर बवाल, टीम इंडिया भड़की, फैन्स ने थर्ड अंपायर पर लगाया चीटिंग का आरोप
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के विकेट पर बवाल हुआ है. दिल्ली टेस्ट के दूसरे दिन विराट कोहली LBW आउट हुए, रिप्ले में बैट-पैड का अंदेशा लग रहा था लेकिन इसके बावजूद विराट को आउट दिया गया.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में बड़ा विवाद हो गया है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को जिस तरह से आउट दिया गया, उस पर सवाल खड़े हो रहे हैं. फैन्स ही नहीं बल्कि खुद विराट कोहली और टीम इंडिया का मैनेजमेंट पूरी तरह से इस विकेट को लेकर हताश नजर आया. भारत की पारी के 50वें ओवर में जब मैथ्यू कुन्हैनमैन ने विराट कोहली को बॉल डाली, तब बॉल पैड पर जा लगी. अंपायर ने इसे आउट दिया, लेकिन बाद में विराट कोहली ने इसका रिव्यू लिया. रिव्यू में भी विकेट पर कोई साफ चीज़ पता नहीं लग रही थी, लेकिन अंपायर्स कॉल की वजह से विराट कोहली को आउट ही दिया गया.
जब थर्ड अंपायर ने विराट कोहली को आउट दिया, तब वह गुस्सा हुए और आपत्ति जताते हुए पवेलियन की ओर लौट गए. ड्रेसिंग रूम में बैठा टीम इंडिया का मैनेजमेंट भी इस फैसले से खुश नहीं था, कोच राहुल द्रविड़ और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ भी थर्ड अंपायर के फैसले से खुश नज़र नहीं आए.
कैसे आउट हुए विराट कोहली?
ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर कुन्हमैन ने आर्म बॉल फेंकी, जिसपर विराट कोहली सीधा खेल रहे थे. वह डिफेंस कर रहे थे, इस दौरान बॉल बैट-पैड पर लगी. मैदान पर खड़े अंपायर ने विराट कोहली को आउट दिया, लेकिन विराट का कहना था कि उनका बैट पहले लगा है और बॉल पैड पर बाद में लगी है. विराट कोहली ने यहां रिव्यू लिया, जब रिप्ले दिखाया गया उसमें भी लगा कि बॉल पहले बैट पर लगी है. रिव्यू में इसे अंपायर्स कॉल बताया गया, ऐसे में थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर के आउट के फैसले को सही ठहराया.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











