
Virat Kohli Daughter Vamika first picture, Ind Vs Sa 3rd ODI: विराट कोहली की बेटी की पहली झलक, मैच के दौरान अनुष्का संग नज़र आई वामिका
AajTak
विराट कोहली की बेटी वामिका की पहली झलक मैच के दौरान हर किसी को देखने को मिली. विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा स्टैंड्स में अपनी बेटी वामिका के साथ खड़ी थीं, उसी वक्त कैमरा उनकी ओर गया.
Virat Kohli Daughter Vamika First Picture: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है. टीम इंडिया पहले गेंदबाजी कर रही है, साउथ अफ्रीकी टीम की पारी के दौरान टीवी स्क्रीन पर कुछ ऐसा दिखा जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतज़ार था. विराट कोहली की बेटी वामिका की पहली झलक मैच के दौरान हर किसी को देखने को मिली. विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा स्टैंड्स में अपनी बेटी वामिका के साथ खड़ी थीं, उसी वक्त कैमरा उनकी ओर गया. वामिका पिंक ड्रेस पहने अपनी मां अनुष्का की गोद में थीं. बता दें कि ये पहली बार है, जब विराट कोहली की बेटी वामिका की झलक देखने को मिली है. Daddy kohli waving at her princess 💗🥺#AnushkaSharma #ViratKohli #virushka pic.twitter.com/3scbHcwZJ7 #vamika pic.twitter.com/BN2Uwn0xa5

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












