
Virat Kohli: 'BCCI के पास पावर, पारदर्शिता नहीं', कोहली को कप्तानी से हटाने पर भड़के बचपन के कोच
AajTak
बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा कि विराट कोहली के साथ जो कुछ हुआ, वह हैरान करने वाला है. इस मैं अपनी क्या टिप्पणी करूं. उनकी क्या सोच रही होगी या यह जो कुछ हुआ, वह नहीं होना चाहिए था...
विराट कोहली को हाल ही में वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया गया. कोहली ने खुद यह बात बताई थी कि टीम सेलेक्शन के सिर्फ डेढ़ घंटे पहले ही उन्हें कप्तानी से हटाए जाने की जानकारी दी गई थी. इस मामले में कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने हैरानी जताई है. उन्होंने कहा कि बीसीसीआई के पास पावर है, पारदर्शिता नहीं है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












