
Virat Kohli: '70 शतक बनाना कैंडी क्रश नहीं है', विराट कोहली के सपोर्ट में उतरे शोएब अख्तर
AajTak
शोएब अख्तर ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के खराब फॉर्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. अख्तर का मानना है कि विराट को कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहना चाहिए.
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के फॉर्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है. अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी इस बहस में कूद पड़े हैं. शोएब अख्तर ने उम्मीाद जताई है कि विराट फॉर्म हासिल करने में सफल होंगे. शोएब का मानना है कि विराट कोहली को आलोचकों और सोशल मीडिया से दूर रहकर अपने खेल पर काम करना चाहिए.
अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'एक पाकिस्तानी होने के नाते मैं विराट कोहली का समर्थन कर रहा हूं क्योंकि 70 शतक … यह कैंडी क्रश नहीं है. महान खिलाड़ी ही इतने शतक लगा सकता है, एक सामान्य खिलाड़ी ऐसा नहीं कर सकता. विराट कोहली जब इस दौर से बाहर आएंगे तो वह अलग विराट कोहली होंगे. कुछ चीजें हैं जिन पर उन्हें काम करने की जरूरत है.'
शोएब ने की है 110 शतक की भविष्यवाणी
उन्होंने आगे कहा, 'अब आपको कप्तान के तौर पर अपने कार्यकाल को भूलने की जरूरत है. इससे आगे बढ़कर एक बल्लेबाज के तौर पर सिर्फ खुद पर ध्यान दें. आप रन नहीं बना सकते? कोई बात नहीं. लोग आपकी आलोचना कर रहे हैं? कोई बात नहीं. यह सब केवल आपको मजबूत बनाएगा. आपको 30 और शतक बनाने होंगे. मैंने आपके लिए 110 की भविष्यवाणी की है. आप अभी भी युवा और काफी फिट हैं.'
सोशल मीडिया से दूर रहें: शोएब अख्तर
शोएब अख्तर ने बताया 'आप हिटिंग करते हुए रन नहीं बना पाएंगे. आपको विकेट पर टिके रहने की जरूरत है. कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें आप अभी नहीं कर पाएंगे. लेकिन फिर आप खुद को समय नहीं दे रहे हैं और हताशा दिखा रहे हैं. आप इस तरह से अपने खराब फॉर्म से आगे नहीं बढ़ सकते. कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहें एवं आलोचना को भूल जाइए.'

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











