
Virat kohli 10th Marksheet: विराट कोहली को 10वीं के तीन विषयों में जितने मार्क्स मिले उससे ज्यादा तो लगा चुके हैं सेंचुरी
AajTak
विराट कोहली ने हाल ही में अपनी 10वीं की मार्कशीट शेयर की, जो काफी वायरल हो रही है. कोहली के सबसे कम 51 अंक गणित में आए. इसको लेकर फैन्स ने उनके काफी मजे भी लिए. मगर बता दें कि कोहली किताबी मैथ में पीछे रह गए हों, लेकिन क्रिकेट के गणित में उनका कोई तोड़ नहीं है.
Virat kohli 10th Marksheet: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं. वो अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन में खेलते नजर आएंगे. क्रिकेट के मैदान पर कोहली का लोहा हर गेंदबाज मानता है. उन्होंने अपने बल्ले की धमक से कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त किए हैं.
मगर इसी बीच कोहली की 10वीं की मार्कशीट वायरल हो रही है, जो उन्होंने खुद कू ऐप पर शेयर की. अब इस मार्कशीट के सामने आने के बाद फैन्स ने कोहली के जमकर मजे भी लिए. दरअसल, कोहली के सबसे कम 51 अंक गणित में आए. फैन्स कहा कि लगता है कि कोहली गणित में काफी कमजोर थे.
10वीं में कोहली के 600 में से 419 अंक
फैन्स को यह भी पता है कि भले ही कोहली किताबी मैथ में पीछे रह गए हों, लेकिन क्रिकेट के गणित में उनका कोई तोड़ नहीं है. वो अब भी अव्वल नजर आते हैं. बता दें कि कोहली ने 28 मई 2004 को मैट्रिक परीक्षा पास की थी. कोहली के 600 में से 419 अंक आए. उनका कुल पास का प्रतिशत 69.83 का रहा.
10वीं में कोहली के सबसे ज्यादा 83 नंबर इंग्लिश विषय में आए थे. इसके बाद कोहली का फेवरेट सब्जेक्ट सोशल साइंस रहा होगा, जिसमें उनके 81 अंक आए. तीसरे नंबर पर कोहली को हिंदी विषय पसंद आता है, जिसमें उनके 75 नंबर आए हैं.
3 विषयों में जितने अंक मिले, उससे ज्यादा शतक लगा चुके कोहली

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











