
Virat Kohli: …तो वनडे और टेस्ट की भी कप्तानी छोड़ देंगे विराट कोहली? शास्त्री ने दिया बड़ा संकेत
AajTak
पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली को लेकर अहम बयान दिया है. टी-20 फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ चुके विराट कोहली क्या वनडे और टेस्ट में भी ऐसा ही करेंगे, इसको लेकर रवि शास्त्री ने ये संकेत दिए हैं.
Virat Kohli: टी-20 फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ चुके विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे. विराट कोहली टी-20 सीरीज और फिर पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, लेकिन दूसरे टेस्ट में वापसी करेंगे.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











