
Virat Kohli के रेस्तरां में समलैंगिक को एंट्री नहीं? बवाल के बाद सामने आई सफाई
AajTak
विराट कोहली की रेस्तरां चेन इस वक्त सुर्खियों में है. एक समलैंगिक ग्रुप द्वारा सोशल मीडिया पर कुछ आरोप लगाए गए थे, जिसपर काफी विवाद हुआ. अब रेस्तरां की ओर से सफाई पेश की गई है.
भारतीय टेस्ट और वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में है. विराट कोहली की रेस्तरां चेन One8 Commune को लेकर एक ग्रुप ने दावा किया है कि होटल में समलैंगिकों को एंट्री नहीं दी जा रही है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ है, जिसके बाद रेस्तरां की ओर से सफाई जारी की गई है. दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट वायरल हुआ है जिसमें आरोप लगाया गया कि विराट कोहली के पुणे, दिल्ली और कोलकाता में चलने वाले One8 Commune नाम के रेस्तरां में समलैंगिकों को एंट्री नहीं दी जा रही है. दावा किया गया कि समलैंगिक पुरुषों की एंट्री पर पूरी तरह रोक है, जबकि समलैंगिक महिलाओं को ड्रेस के आधार पर एंट्री दी जाती है. भारत में ऐसे फ़ैंसी रेस्टोरेंट, बार और क्लबों में LGBTQ के साथ भेदभाव आम है, और विराट कोहली भी यही कर रहे हैं. Captain @imVkohli has a chain of Resturants and guess what the LGBTQIA+ people are not welcomed. Queerphobic. pic.twitter.com/st44L0ZMLg

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












