
Viral Video: मैच के बीच स्टेडियम में दर्शकों ने कैसे बचाई लटकती बिल्ली की जान?
AajTak
सोशळ मीडिया पर एक बिल्ली का वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे कुछ लोगों ने बिल्ली की जान बचाई. जी दरअसल ये नजारा किसी फुटबॉल मैच का था, जहां एक बिल्ली स्टेडियम में लटकी हुई नजर आ रही है. आप देख सकते हैं इस वीडियो में बिल्ली को देखने के बाद स्टेडियम में मौजूद दर्शक बिल्ली को बचाने की कोशिश करते हैं. यहां फुटबॉल मैच चल रहा था लेकिन जैसे ही लोगों ने देखा कि स्टेडियम के ऊपर के बैनर पर एक बिल्ली लटकी हुई है, सब के सब मैच को भूल गए और बिल्ली को बचाने के लिए इकट्ठा हो गए और जैसे ही स्टेडियम के स्टैंड में लटकी बिल्ली का हाथ फिसला लोगों ने एक अमेरिकी झंडे को फैलाकर बिल्ली को कैच कर लिया जिससे उसकी जान बच गई. ये नजारा बड़ा शानदार था और इसको देखकर लोगों में ख़ुशी की लहर नजर आ रही है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










