
Viral Fever Death: वायरल फीवर से हाहाकार, डेंगू से किशोर की मौत, संदिग्ध बुखार की चपेट में आने से गई बच्ची की जान
ABP News
UP Viral Fever: यूपी के आगरा (Agra) में वायरल बुखार (Viral Fever) और डेंगू (Dengue) की चपेट में आने से मौत के आंकड़े बढ़ रहे हैं. लोगों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लापरवाह बना हुआ है.
Agra Viral Fever Death: आगरा (Agra) जिले के पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के 2 गांवों में तेजी के साथ वायरल फीवर (Viral Fever) फैलने के चलते मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. वायरल फीवर के चलते पिनाहट के 2 गांव भावनाथ की ठार और हुसैनपुरा में बड़े पैमाने पर घर-घर चारपाई बिछी पड़ी हैं. वहीं, डेंगू (Dengue) की चपेट में आने की वजह से एक किशोर की मौत (Death) हो गई है, तो वही संदिग्ध बुखार की चपेट में आने से बच्ची की जान चली गई. दोनों गांव में वायरल फीवर से दर्जनों लोग बीमार (Sick) हैं.
किशोर और बच्ची की हुई मौत जानकारी के अनुसार पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के गांव भावनाथ की ठार निवासी सुदामा का 13 वर्षीय पुत्र वीकेश कक्षा 5 का छात्र था. पिता सुदामा ने बताया कि वीकेश को 9 सितंबर की दोपहर तेज बुखार आया. बुखार आने पर परिजनों ने उसे कस्बा पिनाहट से दवा दिलवाई. लेकिन, वीकेश को कोई लाभ नहीं मिला. पिता 10 सितंबर को अपने पुत्र को आगरा के निजी अस्पताल में डॉ आर के गुप्ता के पास ले गए. जहां डॉक्टर ने वीकेश की जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई. डेंगू की पुष्टि होने के बाद उसका इलाज शुरू किया गया. इलाज के दौरान वीकेश की मौत हो गई. मृतक किशोर के घर में एक दर्जन लोग वायरल फीवर के चलते बुखार से पीड़ित हैं. दूसरी घटना पिनाहट कस्बे के मोहल्ला चांदनी चौक की है. यहां चांद खान की 6 माह की पुत्री शिफा की संदिग्ध तेज बुखार आने के बाद बुधवार देर शाम को मौत हो गई. बच्ची की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. तो वहीं वीकेश में डेंगू की पुष्टि होने के बाद परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












