
VIP ट्रेनों पर बढ़ता खतरा... शताब्दी और राजधानी के कांच फोड़े, वंदे भारत में गुंडों का धावा, भोपाल-दिल्ली रूट पर दहशत का मंजर
AajTak
भोपाल, ग्वालियर और झांसी जैसे प्रमुख रेलवे रूट्स पर पथराव और गुंडागर्दी की घटनाओं ने रेलवे सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इन हमलों में ट्रेनों के शीशे टूटे हैं और एक मामले में बीजेपी विधायक के समर्थकों ने अंदर घुसकर एक यात्री पर हमला कर दिया.
वंदे भारत, शताब्दी एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस जैसी देश की VIP ट्रेनें अब सुरक्षित नहीं बची हैं. हाल के दिनों में लगातार हमलों की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे यात्रियों में दहशत का माहौल है. भोपाल, ग्वालियर और झांसी जैसे प्रमुख रेलवे रूट्स पर पथराव और गुंडागर्दी की घटनाओं ने रेलवे सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इन हमलों में ट्रेनों के शीशे टूटे हैं और एक मामले में बीजेपी विधायक के समर्थकों ने अंदर घुसकर एक यात्री पर हमला कर दिया.
ग्वालियर में शताब्दी पर पथराव रविवार की रात भोपाल से दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 122001) पर ग्वालियर स्टेशन के बाद बिरला नगर-रायरू स्टेशन के बीच पथराव की घटना हुई. असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके, जिससे एसी कोच C-5 की खिड़की का शीशा टूट गया.साइड विंडो सीट पर बैठी महिला अचानक पत्थर लगने से घबरा गईं. तेज आवाज के साथ कांच चटकने से कोच में अफरा-तफरी मच गई और अन्य यात्री भी घटनास्थल पर जमा हो गए.
ट्रेन में मौजूद टीसी को सूचना दी गई और कंट्रोल रूम को अलर्ट किया गया. इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ ने बिरला नगर से रायरू के बीच सर्चिंग की, लेकिन कोई संदिग्ध नहीं पकड़ा जा सका. रेलवे ने जांच शुरू कर दी है.
इससे पहले, 11 जून की रात को भी भोपाल से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर दतिया के पास पथराव हुआ था, जिसमें कोच C-3 का शीशा टूट गया था. इसके बाद ग्वालियर स्टेशन पर भी ट्रेन को निशाना बनाया गया. इस घटना में पूर्व विधायक रघुराज कंसाना भी कोच सी-3 में मौजूद थे, लेकिन किसी यात्री को चोट नहीं आई थी.
एजी ऑफिस पुल पर भी हमले इस महीने ग्वालियर स्टेशन से पहले एजी ऑफिस पुल के निकट भी शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव की घटना हुई. एजी पुल के पास एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने पत्थर फेंका था. इन लगातार घटनाओं ने रेलवे ट्रैक की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं.
भोपाल में राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव उधर, 21 जून की रात को केएसआर बेंगलुरु-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (22691) रानी कमलापति और भोपाल स्टेशनों के बीच पथराव का शिकार हुई. एक यात्री दीपक कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके कोच B-4 की खिड़की का शीशा टूटकर उनकी प्लेट में पत्थर गिरा. आरपीएफ ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है, और कमांडेंट प्रशांत यादव का दावा है कि एक-दो दिन में खुलासा हो जाएगा. यात्री शुभम दास ने बताया कि रेलवे ने टूटे शीशे को बदल दिया, लेकिन यात्रियों में असुरक्षा की भावना बनी रही.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










