
Vinod Kambli: कोहली जैसा जर्सी नंबर, रिकॉर्डतोड़ रन... ऐसा था विनोद कांबली का करियर
AajTak
विनोद कांबली अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं और उन्हें काम की तलाश है. विनोद कांबली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए शानदार आगाज किया था. कांबली टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज हजार रन पूरा करने वाले बल्लेबाज हैं. सचिन के साथ कांबली की दोस्ती जगजाहिर है और दोनों ने स्कूली क्रिकेट में 664 रनों की पार्टनरशिप की थी.
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. आर्थक तंगी से जूझ रहे 50 साल के कांबली को काम की तलाश है और वह काम ढूंढने के लिए भरपूर प्रयास कर रहे हैं. कांबली ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से भी काम के लिए गुजारिश की है लेकिन अभी तक उन्हें माकूल जवाब नहीं मिला है.
बाएं हाथ के बल्लेबाज विनोद कांबली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए धमाकेदार आगाज किया था, जब वह खेलते थे तब उनकी जर्सी का नंबर 18 था जो इस वक्त विराट कोहली का जर्सी नंबर है.
विनोद कांबली ने शुरुआती मैचों में बल्ले का इस कदर जोर दिखाया कि क्रिकेट की दुनिया में उनकी हर जगह चर्चा होने लगी थी. हालांकि समय के साथ-साथ कांबली की किस्मत में जबरदस्त बदलाव हुआ और उनका इंटरनेशनल क्रिकेट भी अर्श से फर्श पर आ गया. आइए जानते हैं विनोद कांबली से जुड़े पांच फैक्ट के बारे में-
1. सचिन तेंदुलकर के साथ पार्टनरशिप: विनोद कांबली स्कूल क्रिकेट में अपने दोस्त सचिन तेंदुलकर के साथ साझेदारी कर चर्चा में आए थे. हैरिस शील्ड ट्रॉफी में शारदाश्रम स्कूल के लिए सचिन और विनोद ने 664 रन की साझेदारी की थी. इसमें से विनोद ने 349 जबकि सचिन ने 326 रनों का योगदान दिया था.
2. डेब्यू मुकाबला: विनोद काबंली ने साल 1991 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मुकाबले से अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. वहीं 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने करियर का पहला टेस्ट मैच खेला. कांबली की शुरुआत इतनी शानदार रही थी कि पहले सात टेस्ट मैचों में उन्होंने चार शतक जड़ दिए थे, जिसमें दो तो डबल सेंचुरी थी.
Dear Friends.Good morning to you all.Thinking of the glorious Memories🤔🤔🤔🤔🤔😙😙 pic.twitter.com/KA0oM4ZJ2q

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.












