
Vikrant Massey Corona Vaccine: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मेसी ने मसूरी में लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, कही बड़ी बात
ABP News
Vikrant Massey in Mussoorie: कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की पहली डोज लगवाने के बाद एक्टर विक्रांत मेसी (Vikrant Massey) काफी खुश दिखे. उन्होंने लोंगों से वैक्सीन लगवाने का निवेदन भी किया.
Bollywood Actor Vikrant Massey in Mussoorie: बॉलीवुड एक्टर (Bollywood Actor) विक्रांत मेसी (Vikrant Massey) ने मसूरी (Mussoorie) में सिविल हॉस्पिटल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई. इसके साथ ही उन्होंने मसूरी के नागरिकों से कोरोना (Corona) से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने का निवेदन भी किया. बॉलीवुड एक्टर सभी से वैक्सीन (Vaccine) लगवाने और दूसरो को प्रेरित करने की अपील भी की. इन दिनों राधिका आप्टे (Radhika Apte) और विक्रांत मेसी सस्पेंस क्राइम थ्रिलर फोरेंसिक की शूटिंग के लिए उत्तराखंड (Uttarakhand) के मसूरी में हैं. यही बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मेसी फिल्म यूनिट के कुछ सदस्यों के साथ सिविल हॉस्पिटल पहुंचे और अपने साथियों के साथ कोविशील्ड (Covishield) की पहली डोज लगवाई.
खूब भाया मसूरी के प्राकृतिक सौंदर्यकोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के बाद एक्टर विक्रांत मेसी काफी खुश दिखे. उन्होंने मसूरी के प्राकृतिक सौंदर्य के साथ मौसम की भी तारीफ की. उन्होने कहा कि मसूरी का मौसम पल-पल बदलता है जिसे वो काफी पसंद कर रहे हैं. इस मौके पर मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल और महामंत्री जगजीत कुकरेजा ने भी एक्टर विक्रांत मसीह से मुलाकात की और लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












