
Vikram Samvat 2080: 22 मार्च से शुरू हो रहा हिंदू नववर्ष, इन 4 राशियों के आएंगे अच्छे दिन
AajTak
Vikram Samvat 2080: 2080 का नव संवत्सर "पिंगल" नाम से पुकारा जाएगा. हिंदू नववर्ष 'विक्रम संवत 2080' इस बार 22 मार्च, बुधवार से शुरू हो रहा है. आइए जानते हैं कि ये नया हिंदू नववर्ष किन राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है.
Vikram Samvat 2080: हिंदू नववर्ष 'विक्रम संवत 2080' इस बार 22 मार्च, बुधवार से शुरू हो रहा है. इसकी शुरुआत बुधवार से हो रही है. इसलिए, बुध इस नए साल के राजा माने जा रहे हैं और शुक्र इस नए साल के मंत्री माने जा रहे हैं. 2080 का नव संवत्सर "पिंगल" नाम से पुकारा जाएगा. पिंगल नामक संवत के प्रभाव से विकास के कार्यों में बाधा की स्थिति देखने को मिल सकती है. इस समय पर राजा और मंत्री दोनों के कारण स्थिति थोड़ी मुश्किल हो सकती है. इस बार दुर्लभ संयोग के साथ इस नवसंवत्सर की शुरुआत हो रही है. क्योंकि 30 साल बाद शनि ने कुंभ राशि में प्रवेश किया है और साथ ही 12 साल बाद गुरु मेष राशि में प्रवेश करेंगे. तो आइए जानते हैं कि ये नया हिंदू नववर्ष किन राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है.
इन राशियों के लिए शुभ रहेगा हिंदू संवत
1. मिथुन राशि
व्यक्तित्व प्रभावी बना रहेगा. श्रेष्ठ कार्यों को गति दे पाएंगे. प्रबंधन प्रशासन पर भरोसा बढ़ेगा. भाग्य का सहयोग बढ़ेगा. उद्योग व्यापार से जुड़े जन अधिक अच्छा करेंगे. योजनागत ढंग से कार्य करेंगे. चर्चाओं में सफलता पाएंगे. उत्तरार्ध में सूर्यदेव का लाभ स्थान में रहना श्रेष्ठ परिणामों का कारक बनेगा. निरंतरता बनाए रखेंगे. उपलब्धियों में वृद्धि होगी. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. विस्तार की योजनाएं आकार लेंगी. संपूर्ण माह श्रेष्ठ फलों को देने वाला है. सहज सतर्कता से कार्य करते रहें. बड़ों का सानिध्य बनाए रखें. लक्ष्य पर ध्यान दें.
2. सिंह राशि
पुण्यकार्यों पर फोकस बना रहेगा. पेशेवरों के लिए अवसर बढ़ेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. साझेदारी की भावना बनी रहेगी. विपक्ष कमजोर रहेगा. धर्म कार्यों से जुड़ेंगे. उत्तरार्ध में अवरोधों में तेजी से कमी आएगी. भूमि-भवन के मामले बनेंगे. यात्राओं की संभावना बढ़ेगी. उत्तरार्ध में बड़ों की सेवा सत्कार बनाए रखेंगे. परिजनों के साथ सलाह से कार्य करेंगे. रिश्तों को निभाएंगे. संबंधों के बल मिलेगा. संस्कार परंपराओं पर जोर देंगे. नपातुला जोखिम ही लें. वाणिज्यिक कार्यों में स्पष्टता लाएं. कामकाजी प्रबंधन पर ध्यान बढ़ाएं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










