
Vikat Sankashti Chaturthi 2026: विकट संकष्टी चतुर्थी 5 या 6 अप्रैल कब है, पूजा के लिए फॉलो करें ये नियम
ABP News
Vikat Sankashti Chaturthi 2026 Date: वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत रखा जाता है. लेकिन डेट को लेकर लोगों के मन में संशय बना हुआ है कि, व्रत 5 अप्रैल को रखें या 6 अप्रैल को.
Vikat Sankashti Chaturthi 2026 Date: भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और प्रथम पूज्य देवता माना जाता है. हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है, जोकि भगवान गणेश को समर्पित विशेष व्रत है. इस दिन श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते हैं. वहीं रात में चंद्रोदय को अर्घ्य देने के बाद व्रत पूरा होता है.
वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को विकट संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाता है. यह व्रत रखने से जीवन की बाधाएं और कष्ट दूर होते हैं. लेकिन तिथि को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है. दरअसल पंचांग में 5 और 6 अप्रैल दोनों ही दिन चतुर्थी तिथि पड़ रही है, इसलिए लोग कंफ्यूज हैं कि, विकट संकष्टी चतुर्थी का व्रत 5 अप्रैल को रखें या 6 अप्रैल को. अगर तिथि को लेकर आप भी कंफ्यूज हैं तो यहां जानें सही तिथि, पूजा का मुहूत, पूजा की विधि और चंद्रोदय का समय.
बुधवार विशेष: गणेश पूजा से मजबूत होगा बुध, बिजनेस में मिलेगी बड़ी सफलता
5 या 6 अप्रैल विकट संकष्टी चतुर्थी कब (Vikat Sankashti Chaturthi 2026 Kab Hai)













