
कागजों की कसौटी पर PCS की नौकरी, 154 चयनितों की किस्मत अब दस्तावेजों के सहारे
ABP News
UPPSC PCS 2024: UPPSC के PCS 2024 नतीजे में चयनित 154 अभ्यर्थियों का चयन अभी अधर में लटका हुआ है, क्योंकि उनके जरूरी दस्तावेज पूरे नहीं हैं.
उत्तर प्रदेश में पीसीएस परीक्षा का रिजल्ट आते ही सैकड़ों घरों में खुशियों की लहर दौड़ गई. कई युवाओं का सपना पूरा हुआ, वर्षों की मेहनत रंग लाई. लेकिन इसी खुशी के बीच 154 चयनित अभ्यर्थियों के लिए एक चिंता भी खड़ी हो गई है.
UPPSC की तरफ से 29 मार्च को सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (PCS) 2024 का अंतिम रिजल्ट घोषित किया. इस परीक्षा में कुल 947 पदों पर भर्ती होनी है, जो 24 अलग-अलग तरह के पदों के लिए हैं. इनमें प्रशासन से लेकर जेल विभाग तक के पद शामिल हैं. परिणाम के साथ ही आयोग ने एक अहम सूचना भी जारी की, जिसने 154 अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ा दी है.
क्या है मामला?
जो अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल नहीं हुए, उनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन नहीं हो सका. इसलिए उनके परिणाम के आगे प्रोविजनल लिखा हुआ है. इसका मतलब यह है कि उनका चयन अभी पूरी तरह पक्का नहीं माना गया है.













